Ticker

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर आंदोलन के दिलीप समदरिया ने भी निधि संग्रह को दिया आर्थिक योगदान

राम मंदिर आंदोलन के दिलीप समदरिया ने भी निधि संग्रह को दिया आर्थिक योगदान||

                             
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर जोर शोर से चलाया जा रहा संग्रह अभियान


राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर जोर शोर से चलाया जा रहा संग्रह अभियान।

फोटो नंबर 09 एआरआर 32

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :-

फारबिसगंज में राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के द्वारा जोर-शोर से मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की जा रही है। यह अभियान 28 फरवरी तक है लेकिन जैसे-जैसे समय बीता जा रहा है कार्यकर्ताओं में धन संग्रह के प्रति उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अभियान में शहर के युवाओं की टोली श्रीराम के भव्यमन्दिर निर्माण में अपना श्रम देकर घर घर से सहयोग लेने के लिए प्रात: सुबह से ही अपने घरों से निकल पड़ते है। अभियान में लगे समाजिक कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा की मानें तो राम मंदिर निर्माण के सभी रामभक्त आसानी से अपना सहयोग कर सके। इसके लिये विशेष व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिये 10 रुपए, 100 रुपए व 1000 रुपए के कूपन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राम मंदिर आंदोलन में धन संग्रह कर अपनी भूमिका निभाने वाले एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को संग्रह किए हुए धन सौंपने वाले शहर के समाजसेवी दिलीप समदरिया ने भी निधि संग्रह को अपना आर्थिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समदरिया के द्वारा आर्थिक दान देने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह ने ओर जोर पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोग जाति भेदभाव से अलग हटकर एकता की मिशाल पेश करेंगे यह केवल धन संग्रह का कार्यक्रम नही है यह तो राममंदिर से आज की युवा पीढ़ी को जुड़ने व इसको लेकर अबतक की संघर्ष यात्रा की जानकारी देने का व्रिहद यात्रा है जो आगामी 28 फरवरी तक होगा। इस मौके पर मंजीत मिश्रा, आशीष विद्यार्थी, शिवम राम, बजरंग साह, आदित्य भगत, आअदित्यवर्धन मिश्रा, आकाश पांडेय, अभिनव भगत सहित मौजूद थे।

Post a Comment

1 Comments